Delhi Heatwave News: तवे की तरह तप रही दिल्ली में गर्मी से बचने के लिए मजदूर क्या करते हैं?

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. तापमान लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजी-रोटी के लिए मजबूरी में घर से बाहर निकलना पड़ता है. आजादपुर मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडियों में से एक मानी जाती है, वहां काम करने वाले हजारों मजदूर इस भीषण गर्मी में बिना किसी राहत के काम कर रहे हैं. ये वही लोग हैं जो रोजाना लाखों घरों तक फल और सब्जियां पहुंचाते हैं. आजादपुर मंडी से रवीश रंजन शुक्ला की ग्राउंड रिपोर्ट