दिल्ली में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के चलते एक टाउन हॉल मीटिंग की. एक घंटे की इस मीटिंग के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी होती है, तो दिल्ली को और साफ-सुथरा बनाएंगे और ज्यादा चमकाएंगे.