दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी घोषित

  • 2:03
  • प्रकाशित: मार्च 12, 2020
दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित किया गया है. सरकार कोरोना को लेकर एहतियात बरत रही है. उपराज्यपाल के साथ हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित किया है. दिल्ली के सभी सिनेमा घर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. स्कूल और कॉलेजों को भी कोरोना के मद्देनजर बंद कर दिया गया है. सरकार द्वारा कहा गया है कि सभी सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज करना होगा. दिल्ली सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 500 बिस्तर भी तैयार किए हैं.

संबंधित वीडियो