बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शनों की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं. हिंसक प्रदर्शनों की सबसे ज्यादा खबरें उत्तर प्रदेश राज्य से आईं, जहां पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के लिए लोगों से रिकवरी का नोटिस जारी किया है. लेकिन सवाल उठ रहा है कि प्रदर्शनों के दौरान जो नुकसान पुलिस ने किया, उसका क्या होगा?