एडीजी अमिताभ यश ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा कि यूपी पुलिस अपनी सख्ती के लिए जानी जाती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसे पुलिस सीरियस लेती है. उत्तर प्रदेश में जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. मेरी सलाह है कि इस तरह से हमारी नीतियों को टेस्ट ना करे. बता दें कि हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में 50,000 रुपये के इनामी दो कथित शूटर्स सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. पुलिस ने बताया कि दोनों गोगी गैंग से जुड़े थे और सोनीपत के रहने वाले थे.