Sawaal India Ka | मस्जिद कमेटी राज़ी फिर भी बवाल! मंदिर हटे तो मस्जिद पर हंगामा क्यों?

  • 33:25
  • प्रकाशित: सितम्बर 28, 2026

Sawaal India Ka|Sucherita Kukreti: मस्जिद कमेटी राज़ी फिर भी बवाल! मंदिर हटे तो मस्जिद पर हंगामा क्यों? उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को लेकर स्थिति बेहद संजीदा बनी हुई है। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मस्जिद कमेटी और प्रशासन के बीच रात में ही आपसी सहमति बन गई थी और शहर काजी ने खुद शांति की अपील की थी, तो सुबह अचानक भीड़ सड़कों पर कैसे उतरी? जब रूट में आने वाले अन्य 12-14 धार्मिक स्थलों (जिनमें मंदिर भी शामिल हैं) को बिना किसी विवाद के स्थानांतरित किया गया, तो फिर मस्जिद के बाधक हिस्से पर ही यह हंगामा क्यों शुरू हुआ? इसके अलावा, इस पूरी प्रशासनिक कार्रवाई की गूंज और सियासी असर अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। देखिए इस संवेदनशील मुद्दे पर पूरी विश्लेषणात्मक रिपोर्ट! 

संबंधित वीडियो