बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है, 12 से ज्यादा जिले डूब गए हैं और 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. भागलपुर में 100 साल पुराना मंदिर पानी में बह गया, घर कटान से नदी में समा गए.सोनपुर में पुलिस थाने में पानी भर गया है और बच्चे बाहर नहा रहे हैं.पटना का एरियल व्यू पानी-पानी है, गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर 50 मीटर से ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, पटना सिटी और पुनपुन के कई गांव डूब गए हैं. भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है, रिंग बांध ओवरफ्लो से सुल्तानगंज के 4000 घर डूबे हैं, सड़कों पर कमर तक पानी है. सारण में अवतार नगर थाने और वाहन डूबे, माही नदी का तटबंध टूटने से गांव डूबे. मुंगेर में लोग मवेशियों को नाव पर बचाकर ले जा रहे हैं, वैशाली, कटिहार में घर डूबे, लोग नाव से कैंप भेजे जा रहे हैं. आरा में पावर स्टार पवन सिंह के मारुति नगर वाले घर में पानी घुस गया है जहां उनकी पहली पत्नी के माता-पिता रहते हैं.बेगूसराय, समस्तीपुर, बक्सर, लखीसराय, भोजपुर भी चपेट में हैं.बाढ़ में पुल डूबने से ट्रेनें रद्द हैं.