उत्तर प्रदेश के शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद हुए एनकाउंटर पर एनडीटीवी की डिबेट के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि एक समय यूपी में अपहरण उद्योग बन गया था जिसे STF ने खत्म किया, लेकिन सपा सरकार ने माफियाओं को फलने-फूलने दिया, जिससे मिर्जापुर जैसी वेब सीरीज जैसी छवि बनी, जहां बनारस में मुख्तार अंसारी, प्रयागराज में अतीक अहमद, अवध में खान मुबारक और पश्चिमी यूपी में अलग माफिया राज करते थे, जिसे योगी सरकार में STF ने फिर जड़ से उखाड़ा. वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सवाल उठाया कि अपराध होने के बाद ही एनकाउंटर क्यों होता है, पहले इंटेलिजेंस फेल क्यों हो जाता है, वर्दी का खौफ खत्म हो गया है, तभी दिनदहाड़े अंकित बालियान, धीरेंद्र प्रताप सिंह और अंबेडकर नगर में IPS की मां की हत्या हो रही है.