बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के बीच जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह ने जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम जनता के दम पर जीत की ओर बढ़ रहे हैं. हम इस सफलता का श्रेय निशांत कुमार के शानदार नेतृत्व को देंगे. हालांकि, मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को एक बार फिर जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत का दावा किया.