लेबनान के अल हरमेल क्षेत्र में एक गैस टैंक में जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई और जमीन थर्रा उठी. राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और इलाके को घेर लिया गया है. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धमाके की तेज आवाज साफ सुनी जा सकती है.