पटना एनकाउंटर: जहां ढेर हुए 3 अपराधी, वहां क्या-क्या मिला?

  • 10:41
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

पटना में हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. एनकाउंटर में तीनों बदमाश ढेर हो गए हैं. पुलिस की बदमाशों के साथ 20 मिनट तक मुठभेड़ चली. राजेश शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव पर पैक्स अध्यक्ष की हत्या का आरोप था. दोनों तरफ से करीब 30 राउंड फायरिंग हुई और उसके बाद इस एनकाउंटर में इन बदमाशों को ढेर किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बरामद किए. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, तीनों कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे.

संबंधित वीडियो