दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा है. बुलंदशहर के खुर्जा में दो पनीर फैक्ट्रियों पर 4 जिलों की टीम का छापा देखने को मिला, जिसमें मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की. एक फैक्ट्री का लाइसेंस 2 साल पहले कैंसल हो चुका था, इसके बावजूद इसे चलाया जा रहा था. दूसरी फैक्टी का भी कुछ यही हाल था. इन फैक्ट्रियों से 10 क्विंटल पनीर, 200 किलो मावा, 175 टिन रिफाइंड और 38 बोरी पाउडर बरामद किया गया है.