गुवाहाटी गोलीबारी केस: मुख्य आरोपी घनाकांत गोगोई एनकाउंटर में ढेर

  • 5:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

असम के गुवाहाटी से बहुत बड़ी खबर आ रही है. गुवाहाटी के होटल विलास में गोलीबारी करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को 7 दिन की न्यायिक हिरासत मिलने के बाद पुलिस उसे शिवसागर ले जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, रास्ते में आरोपी घनकांत गोगोई ने पुलिस का हथियार छीनकर हमला किया, भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया. फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.

संबंधित वीडियो