जम्मू-कश्मीर की सियासत से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फारूख अब्दुल्ला के आवास पर एक अहम बैठक शुरू हुई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 13 विधायक बैठक में शामिल हुए हैं. ये विधायक हालिया कैबिनेट फेरबदल और विस्तार से नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है, जिसके 29 विधायक हैं.