मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में शरद पवार से प्रफुल्ल पटेल मिले है. प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को शरद पवार का हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे. मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है. सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार ने अमित शाह से मुलाकात पर सवाल पूछे. अमित शाह के साथ बातचीत का ब्यौरा उन्होंने मांगा, साथ ही अजित पवार गुट के नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर भी चर्चा हुई.