अमेरिका मिड टर्म चुनाव के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट में बड़ा भूचाल!

  • 6:40
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

अमेरिका के शेयर बाजार में मिड टर्म इलेक्शन रिजल्‍ट के बाद हाहाकार मचा हुआ है. एक ही झटके में 2.5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. नैस्डैक में कारोबार के दौरान 6.4% फिसल गया, जो 2020 में कोरोना काल के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है. अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का असर अब ग्लोबल मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है. साउथ कोरिया का मार्केट खुलते ही करीब 9% गिर गया. जापान का मार्केट भी खुलते ही क्रैश हो गया. हाई प्रोफाइल चिप बनाने वाली कंपनी से लेकर सुरक्षित माने जाने वाले वॉलमार्ट तक के शेयर जमीन पर आ गिरे हैं. ट्रंप ने लिखा है कि चुनाव परिणामों की वजह से शेयर बाजार को इतिहास के सबसे बुरे दिन में से एक का सामना करना पड़ रहा है.

संबंधित वीडियो