फ्रांस में विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बेहतर स्कूलों की मांग को लेकर शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस के 200 से ज्यादा शहरों में पूरी तरीके से फैल चुका है. विरोध प्रदर्शन को ट्रेड यूनियन का भी समर्थन मिल चुका है. विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगह पर हिंसा और आगजनी की तस्वीर भी देखने को मिली और गुरुवार की बात करें तो 6,00,000 से ज्यादा लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे. इस विरोध प्रदर्शन के बाद देश की मैक्रों सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच कई शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई. पेरिस में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया गया. प्रदर्शन में 6,00,000 से ज्यादा लोग शामिल होने की खबर सामने आ रही है.