यूपी में थम नहीं रहा 'पोस्‍टर वार', सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर... लिखी PDA की नई परिभाषा

  • 12:07
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव से पहले सियासत अब पोस्टरों पर आ गई है. समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय के बाहर एक के बाद एक नए पोस्टर लग रहे हैं और बीजेपी भी पोस्टर से ही जवाब दे रही है. ताजा पोस्टर सपा नेता हिमांशु द्विवेदी ने लगवाया है. इसमें तीन पीढ़ियों को साधने की कोशिश की गई है और पीडीए की नई परिभाषा भी दी गई है.