5वें दिन भी दिल्‍ली की हवा बेहद खराब AQI 387 पहुंचा... प्रदूषण पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई

  • 9:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट आज बढ़ते प्रदूषण रोकने के उपायों की समीक्षा करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ये कहा था कि सिर्फ निर्देश काफी नहीं हैं. जमीन पर पालन भी करवाना जरूरी है. दिवाली के मद्देनजर 7 और 8 नवंबर को सीमित समय के लिए सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है. आज की सुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण के पालन, ग्राउंड निगरानी और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश आ सकते हैं. लगातार जिस तरीके से पूरे दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है, AQI लगातार 400 के आंकड़े को टच कर रहा है. ऐसे में प्रदूषण को रोकने के उपायों समीक्षा काफी अहम है. 

संबंधित वीडियो