अमेरिका और इजरायल, दोनों देशों में एक साथ सत्ता के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. दोनों ही देशों ने इस साल फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी, और अब दोनों जगहों पर उसी युद्ध की नाराजगी नतीजों में झलकती दिख रही है. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिड टर्म चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत हासिल कर लिया है. ये चुनाव ट्रंप की नीतियों और फैसलों की परीक्षा थी, जिसमें वो फेल हो गए.
उधर, इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई अब लगभग तय नजर आ रही है. गादी आइजनकोट को 67 सांसदों का समर्थन मिला है, जबकि नेतन्याहू के पक्ष में सिर्फ 46 सांसद हैं. नेतन्याहू के गठबंधन में शामिल एक दल ने भी उन्हें अपना नेता नहीं चुना है. इजरायल में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है, राष्ट्रपति हर्जोग रविवार को अंतिम फैसला लेंगे. दोनों ही पार्टियों को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में अरब पार्टियां मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.