झारखंड के मंत्री का भड़काऊ बयान, कहा- "40 लाख युवा राहुल के एक इशारे का कर रहे इंतजार..."

  • 9:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी एक बार फिर से अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. इरफान अंसारी ने ये दावा किया है कि दिल्ली में पढ़ाई करने वाले 40,00,000 छात्र और युवा राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड की सियासत में एक बार फिर से बयान को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी का ये बयान राजनीतिक तापमान को बढ़ा रहा है. इरफान अंसारी ने ये दावा किया है कि दिल्ली में पढ़ाई करने वाले लाखों छात्र और युवा राहुल गांधी के एक इशारे का बस इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने यहां तक कह डाला कि कोई सेना इन युवाओं को नहीं रोक सकती और हालात बिगड़े तो देश का हश्र नेपाल और बांग्लादेश से भी बुरा हो सकता है.