दिल्‍ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट में भीषण आग, चावड़ी बाजार हादसे में 3 गिरफ्तार

  • 4:41
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

दिवाली ये ठीक पहले दिल्‍ली के दो बड़े बाजारों गफ्फार मार्केट और चावड़ी बाजार में हादसों ने लोगों को दहला दिया. करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे प्लाजा में हड़कंप मच गया. आग ने एक दुकान से शुरू होकर दो बिल्डिंगों को अपनी चपेट में ले लिया. एक बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर तक आग पहुंच गई, जबकि दूसरी बिल्डिंग के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर तक लपटें फैल गईं. 
वहीं, चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे मं दिल्ली पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया है. आरोपियों के नाम सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान बताए गए हैं. तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी की गई है.