विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2018

उत्तराखंड : देहरादून में जबरदस्त बारिश से हालात खराब, नदी में बही कारें

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई अचानक बारिश से निचले इलाकों में आफत आ गई है. नदी-नाले तमाम उफान पर आ गए हैं जिसका खामियाजा मैदानी इलाकों को भुगतना पड़ रहा है. 

उत्तराखंड :  देहरादून में जबरदस्त बारिश से हालात खराब, नदी में बही कारें
देहरादून में बारिश से कई जगह पेड़ गिर गये हैं.
  • पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश
  • नदी में बहीं कारें
  • कई जगह पेड़ गिरे
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई ज़बरदस्त बारिश से हालात ख़राब हो गये हैं. कई गाड़ियां रिस्पना नदी में बहती नजर आई हैं. एक ट्रक, कार और टैक्सी अभी भी पुल के नीचे पानी में फंसे हुये हैं. बारिश के चलते कई पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गए. पुलिस गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई अचानक बारिश से निचले इलाकों में आफत आ गई है. नदी-नाले तमाम उफान पर आ गए हैं जिसका खामियाजा मैदानी इलाकों को भुगतना पड़ रहा है. 

वीकेंड पर मॉनसून देगा दस्तक, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

दरअसल लोगों को यह मालूम नहीं था कि देहरादून में जो बारिश हो रही है उससे कई ज्यादा बारिश पहाड़ों में बरस रही है. जिस वजह से नदी-नालों में अचानक पानी आ सकता है विधानसभा के पास रिस्पना नदी के किनारे टूर एंड ट्रेवल की गाड़ियां खड़ी रहती हैं लेकिन अचानक से आए पानी की वजह से लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और गाड़ियां तेज बहाव में बहती चली गईं. 

पूर्वोत्तर के राज्यो में बाढ़ का कहर, अब तक 12 की मौत​


बहने वाली गाड़ियों में एक ट्रक, कार और टैक्सी अभी भी पुल के नीचे पानी में फंसे हैं, पुलिस की कोशिश यह है कि इन गाड़ियों को निकाला जाए.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Hits Normal Life At Dehradun In Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com