Sudden Heart Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दुखद घटना की खबर आई है, जिसने एक खुशहाल जश्न को मातम में बदल दिया. वहां एक शादी की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही थी. सभी चेहरों पर मुस्कान और खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया. ये हादसा बरेली के एक जाने-माने बिजनेसमैन वसीम के साथ हुआ.
वसीम ने अपनी शादी की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रखा था. यह समारोह पीलीभीत बाइपास पर एक मैरिज लॉन में हुआ था. सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. वसीम और उनकी पत्नी फराह डांस कर रहे थे और सभी लोग खुशी से झूम रहे थे. कोई भी नहीं सोच सकता था कि इस खुशियों भरे समारोह का अंत इतना दुखद होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेलिब्रेशन के बीच, वसीम अचानक डांस करते हुए फर्श पर गिर पड़े. पहले मेहमानों को लगा कि ये किसी डांस स्टेप का हिस्सा है, लेकिन जब वे उठ नहीं पाए तो अफरा-तफरी मच गई. परिवार और दोस्तों ने तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वे बेहोश पड़े रहे. जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि शायद उन्हें हार्ट अटैक आया है.
उस खुशी भरे माहौल में अचानक सन्नाटा छा गया. जहां थोड़ी देर पहले तालियों और हंसने-खेलने की आवाज़ें थीं, वहीं अब चीखें और आंसू थे. ये दर्दनाक घटना पूरे परिवार और वहां मौजूद सभी मेहमानों के लिए बेहद दुखद थी.
आजकल हम अक्सर सुनते हैं कि हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यह बीमारी न तो उम्र देखती है और न ही जगह. चाहे वह 8 साल की बच्ची हो या 25 साल का युवा, या 50 साल का व्यक्ति. हार्ट अटैक सबको प्रभावित करता है. यह एक गंभीर समस्या बन गई है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं