विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने उठाए ये कदम

यूपी में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सभी जनपदों में जिला स्तरीय त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया गया है. टीम में एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एक फिजिशियन, एक एपीडेमियोलॉजिस्ट तथा एक पैथोलाजिस्ट, लैब टेक्नीशियन को शामिल किया गया है.

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए यूपी सरकार ने उठाए ये कदम
स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए उठाए कड़े कदम
  • त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया
  • 10 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड बनाए गए
  • स्वाइन फ्लू एक वायरस जनित रोग है
लखनऊ: यूपी में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सभी जनपदों में जिला स्तरीय त्वरित कार्रवाई दल का गठन किया गया है. टीम में एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एक फिजिशियन, एक एपीडेमियोलॉजिस्ट तथा एक पैथोलाजिस्ट, लैब टेक्नीशियन को शामिल किया गया है. प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में 10 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. राज्य सर्विलांस इकाई तथा जिला सर्विलांस इकाइयों द्वारा प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही एन्फ्लूएन्जा ए (एच1एन1) के किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये समुचित निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

पढ़ें: लखनऊ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, 30 पार पहुंचा आंकड़ा

यह जानकारी चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने एक बयान में दी. उन्होंने बताया कि एन्फ्लुएन्जा-ए-एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) एक वायरस जनित रोग है, जिसका प्रमुख लक्षण सामान्य जुकाम और बुखार होता है. यह वायरस शीत ऋतु प्रारम्भ होने के साथ सक्रिय होता है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी, 2017 से 29 जुलाई, 2017 तक कुल इससे संक्रमित रोगियों की संख्या 90 रही, इनमें से पांच की मौत हो गई थी.

प्रमुख सचिव ने बताया कि शीत ऋतु के आरम्भ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन्फ्लुएन्जा-ए-एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) से निपटने की तैयारी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए राज्य मुख्यालय पर 24 घंटे टोल फ्री नम्बर 18001805145 स्थापित एवं क्रियाशील है. इसी प्रकार जनपदों के नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे काम कर रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Swine Flu, Yogi Adityanath, UP Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com