थाना फेस- तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली एक महिला की सोमवार रात प्रसव के दौरान मौत हो गई. महिला के परिजनों ने एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. घटना के बाद से चिकित्सक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टर शव को अस्पताल के बाहर रख कर वहां से चलता बना.
Read Also: यूपी: नोएडा STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
थाना से फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि मामूरा गांव निवासी रुचि (21 वर्ष) पत्नी कमलेश को प्रसव के लिए सोमवार को मामूरा गांव में स्थित चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था. प्रसव के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप बताए जा रहे चिकित्सक के खिलाफ धारा 304- ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
Read Also: नोएडा : जेपी क्लासिक सोसायटी में बाउंड्री वॉल टूटी, 30 फिट नीचे बेसमेंट में गिर गया बच्चा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल चिकित्सक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
Video: नोएडा में महिला पर फायरिंग
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं