विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

वीडियो में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता दिखा यूपी पुलिस का कांस्टेबल, गिरफ्तार किया गया

घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाक़े की करहल गेट पुलिस चौकी की है. यहां दो बहनें अपने साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची थीं.

वीडियो में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता दिखा यूपी पुलिस का कांस्टेबल, गिरफ्तार किया गया
यूपी के मैनपुरी जिले में छेड़छाड़ के आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है
  • दोनों बहनें अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी गई थीं
  • वीडियो में दिखा कि कांस्टेबल इनमें से एक लड़की को अश्लील तरीके से छूता है
  • आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक कांस्टेबल द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाक़े की करहल गेट पुलिस चौकी की है. यहां दो बहनें अपने साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची थीं.

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कांस्टेबल एक चारपाई पर लेटा हुआ है और वह इनमें से एक लड़की को अश्लील तरह से छूता है. पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी कांस्टेबल पर बच्चों के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

कांस्टेबल ईश्वरी प्रसाद ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक उसने कहा, मैंने उन्हें घर जाने के लिए कहा था और उस लड़की का हाथ छुआ था. मैंने उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की थी.

मार्च में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साधता रहा है. तमाम आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें विरासत में जंगल राज मिला था, लेकिन प्रदेश में जल्द ही कानून का राज स्थापित होगा.

इससे पहले पिछले हफ्ते ही रामपुर में दो महिलाओं के साथ 14 लोगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक वीडियो सामने आया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mainpuri, Girls Molested, Uttar Pradesh, Constable, UP Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com