राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है.
घायल का इलाज वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. घटना की गंभीरता देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, मेडरोज नाम की फैक्ट्री में वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हुआ है. फिलहाल मृतकों की बॉडी का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के सफदर जंग हॉस्पिटल में किया जा रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
Note: यह खबर अपडेट की जा रही है...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ghaziabad Factory Accident, Ghaziabad News, Water Machine Compressor Blast, UP News