विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

UP में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में तीन लोगों ने 16 वर्षीय एक किशोरी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया.

UP में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का मामला
  • घायल रिश्तेदार का चल रहा इलाज
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में तीन लोगों ने 16 वर्षीय एक किशोरी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर उसके एक रिश्तेदार के साथ मार पीट की. भोपा पुलिस थाने के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को भोकरहेडी में हुई. लड़की के रिश्तेदार की डंडों से पिटाई की गई, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अमोल कुमार, अभिषेक और निखिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों अभी फरार हैं. इस बीच, पड़ोसी जिले शामली में तीन युवकों ने एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने की कोशिश की. महिला कैराना पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में दुकान की ओर जा रही थी. पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला को धमकाया भी था. तीनों की तलाश की जा रही है.

VIDEO: पत्रकार की हत्या के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teenager Molested, Muzaffarnagar News, Uttar Pradesh, Up Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com