विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2022

यूपी : अल्लामा इकबाल की लिखी "मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको..." प्रार्थना करवाने पर टीचर गिरफ्तार

पुलिस ने अध्यापक (शिक्षामित्र) बजरुद्दीन को हिंदू समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

यूपी : अल्लामा इकबाल की लिखी "मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको..." प्रार्थना करवाने पर टीचर गिरफ्तार
धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस का एक्शन
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में मदरसा जैसी प्रार्थना के आरोपी दो अध्यापकों में से एक अध्यापक (शिक्षामित्र) को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है, तथा इसके साथ ही उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थना विवाद की जांच चल रही है. पुलिस ने अध्यापक (शिक्षामित्र) बजरुद्दीन को हिंदू समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लेकर पुलिस को तहरीर दी थी. इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी को दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शिक्षामित्र बजरुद्दीन की सेवायें समाप्त कर दी गयी है. विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने क्षेत्र के एक स्कूल के दो अध्यापकों के खिलाफ इस्लाम धर्म की प्रार्थना करवाने और धर्म परिवर्तन की ओर छात्रों को प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. 

उल्लेखनीय है कि इस उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान ‘‘मेरे अल्लाह बुराई से बचाना मुझको, नेक जो राह हो चलाना मुझको, लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी'' गाया जा रहा था . जिसे प्रसिद्ध उर्दू कवि अल्लामा इकबाल ने लिखा हैं, जिन्हें 'सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा' लिखने के लिए भी जाना जाता हैं. फरीदपुर थाना इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें : बिहार के हाजीपुर में बिजली कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

ये भी पढ़ें :मध्य प्रदेश : शादी के लिए कहने पर प्रेमिका को बुरी तरह पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Teacher Arrested Over Urdu Poet Prayer, Teacher Arrested Over Recitation Of Madrassa Type Prayer, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com