विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

मिला मायावती वाला बंगला : 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 किचन, 8 एसी प्लांट, शिवपाल बोले- मुझे ऐसे ही बंगले की जरूरत थी

माना जा रहा है कि अखिलेश से बगावत के बाद तोहफे के तौर पर इसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल को सौंपा है.

मिला मायावती वाला बंगला : 12 बेडरूम, 12 ड्रेसिंग रूम, 2 किचन, 8 एसी प्लांट, शिवपाल बोले- मुझे ऐसे ही बंगले की जरूरत थी
शानदार है यह बंगला, पहले इसमें मायावती रहती थीं और अब शिवपाल को मिला है
  • पहले इस बंगले में मायावती में रहती थीं
  • अखिलेश यादव से बगावत का तोहफा?
  • एसी प्लांट तक लगे हैं इस बंगले में
लखनऊ: चाचा शिवपाल यादव
t064nrbo

( आलीशान है यह बंगला)

यूपी की योगी सरकार का फैसला: बसपा प्रमुख मायावती का बंगला सपा छोड़ चुके शिवपाल यादव को दिया

वहीं शिवपाल ने इस मुद्दे पर एनडीटीवी से कहा है कि वह बहुत सीनियर विधायक हैं और उन्हें बड़े बंगले की जरूरत थी इसलिए सरकार ने उन्हें ऐसा बंगला दिया है. उनका यह भी दावा है कि वह हमेशा से बीजेपी के खिलाफ रहे हैं और उनकी बीजेपी के साथ किसी तरह की सांठगांठ नहीं है. 

सपा हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी तो 'जंग' होगी: शिवपाल यादव

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में नई राजनीतिक पार्टी खड़ी कर दी है. शिवपाल सिंह यादव ने बीते 29 अगस्त को जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चे (Samajwadi Secular Morcha) का गठन किया तो अखिलेश यादव से नाराज चल रहे सपा के नेताओं को एक राजनीतिक प्लेटफॉर्म मिलता हुआ दिखाई दिया. शिवपाल यादव कई बड़े सपा नेताओं को जोड़ने में सफल रहे. इनमें ज्यादातर नेता मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दौर से साथी रहे हैं. फिलहाल वह पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी से दो-दो हाथ करने पर आमादा हैं.


शिवपाल यादव ने बनाया समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav Allotted New Banglow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com