उत्तर प्रदेश के झांसी में एक आत्महत्या का मामला हर किसी के लिए चर्चा का कारण बना हुआ है. यहां पर एक महिला नवरात्रि का व्रत और पूजा नहीं कर सकी. इससे दुखी होकर महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि महिला पीरियड्स आने के कारण व्रत और पूजा नहीं कर सकी थी. पत्नी की मौत के बाद महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला की दो मासूम बेटियां हैं.
झांसी जिले के शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पन्ना लाल गोला कुआं मोहल्ले में 36 साल की प्रियंशा सोनी अपने पति मुकेश सोनी के साथ रहती थी. उनकी दो बेटियां साढ़े तीन साल की जाह्नवी और ढाई साल की मानवी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूजा नहीं कर पाने से थी बेहद दुखी
महिला के पति के मुताबिक, नवरात्रि को लेकर उनकी पत्नी काफी उत्साह में थी. नवरात्रि शुरु होने से पहले वह तैयारियों में लगी हुई थी और वह भी सहयोग कर रहे थे. पहले नवरात्रि को ही उनकी पत्नी को पीरियड्स आ गए. इसके कारण वह न तो व्रत शुरू कर पाई और न ही देवी मां की पूजा अर्चना कर पाई. इससे वह बेहद दुखी हो गई.
मृतका के पति मुकेश सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंशा कहती थी कि माता बैठेंगी तो वह पूजा करेंगी. उसने हमसे पूजा का सामान मंगवाया था. मैने सामान लाकर उसे दे दिया. नवरात्रि के दिन ही वह पीरियड्स से हो गई, जिस कारण वह पूजा नहीं कर पाई. मैने उसे काफी समझाया कि यह प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन वह नहीं मान रही थी वह बस एक ही बात कह रही थी कि उसने पूरे साल भर इसके लिए तैयारी की लेकिन अब वह इससे वंचित हो गई.
इलाज के दौरान हो गई मौत
सोनी ने बताया कि दूसरे दिन हम दुकान पर चले गए, शाम को पता चला कि उसने विषाक्त खा लिया. आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ. वह उसे झांसी मेडिकल कालेज से वापस घर ले आए, जहां उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद फिर से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं