महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज (Prayagraj Mahakumbh) पहुंच रहे हैं. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का आज 34वां दिन है. शनिवार सुबह 9 बजे तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ने इसे लेकर खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आध्यात्मिकता और भारतीयता के महोत्सव महाकुंभ 2025, प्रयागराज के जरिए संपूर्ण विश्व महान सनातन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना से दीप्त हो रहा है.
उन्होंने कहा कि मानवता के इस महोत्सव में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था और विश्वास की डुबकी लगा चुके हैं, जो भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का परिचायक है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आध्यात्मिकता और भारतीयता के महोत्सव महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के माध्यम से संपूर्ण विश्व महान सनातन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना से दीप्त हो रहा है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 15, 2025
मानवता के इस महोत्सव में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पावन त्रिवेणी में आस्था और विश्वास की डुबकी भारत की आध्यात्मिक और… https://t.co/reIe9tZg3J
भव्य महाकुंभ का संकल्प सिद्ध
सीएमओ की तरफ से आगे कहा गया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ का संकल्प सिद्ध हो रहा है. इस सिद्धि के सूत्रधार सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन.
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा धन्यवाद
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार होने पर जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज जी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार को साधुवाद दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं