रिश्तों को ये किसकी नजर लग रही है. कहीं पति की हत्या कर उसे सीमेंट के ड्रम में छिपाया जा रहा है, तो किसी ने हथौड़ा मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. सात जन्मों के रिश्तों का ऐसा रूप डरा देने वाला है. वैसे शक का बीज कुछ है ही ऐसा कि जहां पनप जाए, सब तबाह कर दे. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 15 का है. शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. यहां अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी (Noida Wife Murder) को बेरहमी से मार डाला. हत्या ऐसी कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं.
इंजीनियर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या
पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक महिला का नाम आसमा खान है. दिल्ली की रहने वाली आसमा पेशे से इंजीनियर थी. जामिया मिलिया इस्लामिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी. उसने बिहार के चंपारण के रहने वाले नूर उल्ला हैदर से साल 2005 में शादी की थी. नूरउल्ला भी पेशे से इंजीनियर था. फिलहाल वह घर पर रहकर ट्रेडिंग का काम कर रहा था. दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे. शक के बीज ने उनके रिश्ते को तबाह कर दिया. दोनों के दो बच्चे भी हैं. बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत्नी के चरित्र पर शक, ले ली जान
नूरउल्ला को अपनी पत्नी आसमा के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. इसी शक के चलते उसने आसमा के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जान ले ली. बेटे ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को पिता की करतूत बताई.
बेटे ने पुलिस को बताई पिता की करतूत
डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतका के बेटे ने डायल 112 पर दी. सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतका की पहचान 42 साल की आसमा खान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम नुरुल्लाह हैदर है. उसकी उम्र 55 साल है.
पति-पत्नी के बीच कई दिनों से था झगड़ा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामले की जांच जारी है. मृतका आसमा के जीजा ने बताया कि उनको आसमा की बेटी ने सुबह फोन किया और पूरी घटना बताई. आसमा और उसके पति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. लेकिन नूरुल्लाह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, ऐसी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं