विज्ञापन

21 अप्रैल को शादी 9 मई को प्रेमी संग भागी दुल्हन, गहने भी ले गई, परेशान घूम रहा पति 

Mainpuri Crime News: पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी. उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है. वह उसकी पत्नी को वहीं ले गया है.

21 अप्रैल को शादी 9 मई को प्रेमी संग भागी दुल्हन, गहने भी ले गई, परेशान घूम रहा पति 
Mainpuri Newlywed Bride Flees with Jewelry and Lover Just Days After Marriage.

Mainpuri  News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शादी के कुछ ही दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह अपने साथ घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई. नई नवेली दुल्हन के भागने से परेशान पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. 

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भोगांव कोतवाली क्षेत्र के कुलीपुर गांव का है. जहां रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को फर्रुखाबाद जनपद के कुंवरपुर लोथपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 3-4 दिन बाद पत्नी के व्यवहार से उसे शक होने लगा. आरोप है कि 8 और 9 मई की रात वह अचानक घर से लापता हो गई. परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली. साथ ही घर में रखी सोने की जंजीर, चांदी की पायल, करधनी, कुंडल और अन्य जेवरात भी नहीं मिले. वह उन्हें अपने साथ ले गई. 

प्यार के लिए सरहद पार: बिना पासपोर्ट-वीजा 1800 किमी दूर प्रेमी के पास आई युवती, अब पहुंच गई जेल

नोएडा में रहता है प्रेमी 

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी. उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है. वह उसकी पत्नी को वहीं ले गया है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार के भाई और बहन भी इस पूरे मामले में उसका सहयोग कर रहे हैं. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पति ने कुछ मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपे हैं, जिन पर उसकी पत्नी और प्रेमी के बीच बातचीत होने की बात कही गई है. पीड़ित पति ने एसपी से पत्नी और जेवरात बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही, जो भी सामने आएग उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे. 

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com