विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

यूपी में तोते का हुआ अंतिम संस्‍कार, तेहरवीं में रिश्‍तेदारों को कराया भोज, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

यूपी के अमरोहा में एक शख्‍स ने अपने पालतू तोते का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया.

यूपी में तोते का हुआ अंतिम संस्‍कार, तेहरवीं में रिश्‍तेदारों को कराया भोज, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला
यूपी के अमरोह में तोते का किया गया अंतिम संस्‍कार
  • पालतू तोते का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया
  • तोते का इलाज अपने बेटे से ज्यादा अच्छे से किया: मालिक पंकज
  • तोते मिट्ठू की तेहरवी पर के लिए हवन भी रखा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: पशु-पक्षी और मनुष्‍य के प्रेम की कई कहानियां आपने सुनी होंगी. ऐसा ही एक मामला यूपी में सामने आया है. यहां अमरोहा में एक शख्‍स ने अपने पालतू तोते का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया.  तोते का मालिक पंकज कुमार का कहना है कि उन्होंने उस तोते को 5 साल पहले पाला था जब वह घायल हो गया था. उन्होंने उसका इलाज अपने बेटे से ज्यादा अच्छे से किया.


 

अपने मालिक की आवाज निकाल तोते ने की ऑनलाइन शॉपिंग, ऑर्डर जान रह जाएंगे हैरान

अमरोहा के हसनपुर में रविवार को पंकज कुमार ने तोते मिट्ठू की तेहरवी पर के लिए हवन भी रखा. इस मौके पर पंडित को भी बुलाया गया और यज्ञ भी किया गया. पंकज ने मिट्ठू की तेहरवी के भोज के लिए रिश्‍तेदारों और आसपड़ोस के लोगों को भी बुलाया. 

साल 2013 में मिट्ठू चील के पंजों से छूटकर पंकज की छत पर गिरा. इसके बाद पंकज ने उसकी मरहम-पट्टी की और उसके बाद से वह उनके साथ रहने लगा.  

VIDEO: तोते ने पकड़वाया अपनी मालकिन के कातिल को
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com