राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दुकानों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में होम अप्लायंसेज की दो दुकानों में गुरुवार को भीषण आग लग गई. यह घटना थाना बिसरख क्षेत्र के इटेहड़ा गोल चक्कर की है. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने के अंतर्गत दुकानों में आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों को खाली कराया. आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर जुटी हैं. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं.
बता दें कि गुरुवार को यह आग की दूसरी घटना है. इससे पहले, गुरुवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक कोविड-19 (Covid-19) के अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है. ये आग शहर के श्रेय अस्पताल के आईसीयू में लगी. ये अस्पताल शहर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए बनाया गया है.
सीएम विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है. वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. अस्पताल में कोविड-19 (Covid-19) के करीब 41 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं