गूगल मैप से रास्ता देखकर सफर करना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. घटना यूपी के मुरादाबाद की है जहां गूगल मैप की मदद से रास्ता तलाशने की कोशिश में कार सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में दो युवतियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सिमरन और शिवानी के रूप में की गई है. इस घटना में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार घटना मुरादाबाद के थाना मूढापांडे क्षेत्र में हुई है. कार सवाल लोग नैनीताल से घूमकर वापस आ रहे थे. पुलिस की जांच में पता चला है कि जब ये कार हादसे का शिकार हुई तो उसके बाद कार अंदर से लॉक हो गई और जो लोग अंदर मौजूद थे वो अंदर ही फंसे रह गए. जांच में पता चला है कि इस कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी है. ये हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे हुआ है.जब कार सवार दिल्ली जाने के लिए कार को टर्न कर रहे थे तो उसी दौरान अचानक ने ट्रक ने कार में टक्कर मार दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस हादसे को लेकर मुरादाबाद के सिटी एसपी ने कहा कि बाइपास पर एक ट्रक जो दिल्ली से रामपुर की तरफ जा रहा था और एक वरना कार जो रामपुर की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रही थी, के बीच जोरदार टक्कर हो गई. कार में चार लोग सवार थे. इस घटना में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जांच में पता चला है कि सभी लोग रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं और नैनीताल से आ रहे थे.

गूगल मैप की वजह से ये लोग दिल्ली रोड जो हमारे शहर से क्रॉस होकर जीरो प्वाइंट की तरफ जाता है. ये लोग उसी रास्ते पर मुडने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ये घटना घटी है. ये लोग बाईपास छोड़कर शहर के बीच से जो रोड दिल्ली की तरफ जा रहा है उससे होकर जाना चाह रहे थे. इस घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया है साथ ही घायलों का इलाज कराया जा रहा है.
बरेली में भी गूगल मैप की वजह से हुई थी मौत
पिछले साल उत्तर प्रदेश के बरेली में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. उस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. जीपीएस सिस्टम के भरोसे 3 लोग कार पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी जीपीएस ने अधूरे पुल का रास्ता दिखा दिया, जिससे गिरकर तीनों की मौत हो गई. इस घटना ने सबको चौंका दिया है.ये मामला बरेली के फरीदपुर के खलपुर इलाके का था. जीपीएस सिस्टम के भरोसे चल रही गाड़ी पुल से नीचे गिर गई जिसमे दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं