विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, जुबैर-समीर पर घोषित था 1-1 लाख रुपये का इनाम

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो मुख्य आरोपी जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए. दोनों बदमाशों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में कैश वैन लूटकांड के दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, जुबैर-समीर पर घोषित था 1-1 लाख रुपये का इनाम

Ghaziabad Cash Van Robbery Criminal Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 6 मई को दिनदहाड़े चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैश वैन में को लुटने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. इस मुठभेड़ में 1-1 लाख रुपये के इनामी बदमाश जुबैर अहमद और समीर खान मारे गए. दोनों बदमाश प्रताप विहार सेक्टर 12 के रहने वाले थे और कैश वैन लूटकांड में फरार चल रहे थे. हालांकि मौके से दो बदमाश फरार हो गए. यह मुठभेड़ वेब सिटी थाना क्षेत्र में हुई.

इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर और दो कास्टेबल शामिल है. इस मुठभेड़ में आरोप‍ियों के दो साथी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस काम्बिंग के जरिए तलाश रही है. पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट कार और लूटी गई रकम में से ₹900000 लाख बरामद किए हैं. 

कैश वैन में को लुटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

दरअसल, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच, वेव सिटी थाना पुलिस, सिहानी गेट थाना पुलिस और सिटी की अन्य पुलिस को यह जानकारी मिली कि वेव सिटी इलाके में कैश वैन की लूट में शामिल चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं, तभी पुलिस से उनकी घेराबंदी कर ली.

जब पुलिस इन बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की. गोली चार बदमाशों में से दो को लगी और दोनों घायल हो गए. इन्हें घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

6 मई की सनसनीखेज वारदात

बता दें कि 6 मई को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 'एवन इंडिया' नामक फाइनेंशियल कंपनी की कैश वैन एटीएम में पैसे डालने आई थी. जब कर्मचारी कैश लोड करने में व्यस्त थे, तभी पैदल आए चार बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचा सटाकर वैन लूट ली. बदमाश मात्र 20 मिनट के भीतर वैन को करीब 10 किलोमीटर दूर ले गए, उसमें से लगभग 27 लाख रुपये निकाले और गाड़ी को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर लावारिस छोड़कर फरार हो गए. 

8 टीमें कर रही थी तलाश

इस लूट के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया.जांच के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था, जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी थीं.

ये भी पढ़ें: 'शादी गहनों से नहीं, रिश्तों से होती...' बेटी की शादी, पर नहीं खरीदा सोना! PM मोदी की अपील का नासिक के इस परिवार में दिखा असर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com