विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2020

UP: फिरोजाबाद में शादी के कुछ दिन बाद दूल्हे की मौत, दुल्हन समेत 9 लोगों को निकला कोरोना

फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मृतक शख्स की करीब 10 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के तुरंत बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई है.

UP: फिरोजाबाद में शादी के कुछ दिन बाद दूल्हे की मौत, दुल्हन समेत 9 लोगों को निकला कोरोना
शादी के बाद दूल्हे की बिगड़ी तबियत और चार दिसबंर को मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • यूपी के फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 9 लोगों संक्रमित
  • कुछ दिन पहले दूल्हे की हुई मौत
  • दुल्हन समेत सभी संक्रमितों का चल रहा इलाज
फिरोजाबाद:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक परिवार के 9 लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए गए हैं. संक्रमितों में दुल्हन भी शामिल है. संक्रमण के शिकार लोगों का इलाज चल रहा है. इस परिवार के एक सदस्य की करीब 10 दिन पहले शादी थी और शादी के बाद चार दिसंबर को उसकी (दूल्हे) मौत हो गई. मृतक की कोरोना (COVID-19) जांच नहीं कराई गई थी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.  

फिरोजाबाद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मृतक शख्स की करीब 10 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के तुरंत बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और चार दिसंबर को उसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मृतक की कोरोना जांच नहीं कराई गई थी इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि उसकी मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को वायरस से संक्रमित पाया गया है. 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, "टेस्ट में दुल्हन समेत 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसमें दुल्हन की सास भी शामिल है. सभी का इलाज चल रहा है." गांव के अन्य लोगों की COVID जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है.

VIDEO : शादी वाले दिन दुल्हन हुई कोविड पॉजिटिव, PPE किट पहनकर लिए सात फेरे

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद जिले में अब तक कोरोनावायरस के 3,673 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 171 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 67 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है. 

वीडियो: रक्तदान के लिए शिवसेना नेता की अपील

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com