उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा को पत्नी के साथ दुष्कर्म (Rape) एवं मारपीट करने के आरोप में गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है. जिले के रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दरोगा विजय तिवारी का विवाह वर्ष 2014 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुआ था. उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल में उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू हो गया था. उसने पति पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है.
उन्होंने बताया कि आरोप है कि वर्ष 2017 में दरोगा ने महिला को मारपीट करके घर से निकाल दिया था, लेकिन परिवार के समझाने-बुझाने के बाद वह फिर ससुराल आ गई, इसके कुछ दिन बाद दरोगा और उसका परिवार 20 लाख रुपये की मांग करने लगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर रामपुर कारखाना थाने में मार्च महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को बृहस्पतिवार को गोरखपुर के पादरी बाजार से गिरफ्तार किया. उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं