विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले में सिपाही पर 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार किया गया

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की शाम गोवर्धन की एक कॉलोनी में एक सिपाही द्वारा 6 साल के एक बच्चे से कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले में सिपाही पर 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार किया गया
प्रतीकात्मक फोटो
  • मथुरा जिले में 6 साल के बच्चे से दुष्कर्म
  • एक सिपाही पर लगा यह आरोप
  • सिपाही को गिरफ्तार किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की शाम गोवर्धन की एक कॉलोनी में एक सिपाही द्वारा 6 साल के एक बच्चे से कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. सिपाही के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा  दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शलभ माथुर ने बताया, "मूलतः मेरठ का हस्तिनापुर निवासी कुलदीप सिंह पिछले  तीन महीने से गोवर्धन में मोटर साइकिल दस्ते चेतक पर तैनात है. वह गोवर्धन में ही एक कालोनी में किराए पर रह रहा है. उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ कुकर्म  किया है. बच्चे की शिकायत पर जब वह उसके यहां पहुंची तो वह सिपाही वहां से भाग गया था."

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पांच साल की बच्ची से रेप, दिव्यांग युवक पर शक

उन्होंने बताया, "प्रथमदृष्टया सिपाही को दोषी पाते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है." माथुर ने बताया, "वैसे इस मामले में गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी गई है."

शर्मनाक! 16 साल की नाबालिग लड़की का 6 महीने तक 6 लोग करते रहे बलात्कार

इससे पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था. पुलिस के अनुसार घटना को एक दिव्यांग युवक ने अंजाम दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 10 जुलाई की है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर सो रही बच्ची को उसके अभिभावक के बगल में उठाता और फिर उसे लेकर जाता दिख रहा था.

VIDEO: बच्चों से रेप पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com