विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप का लोकार्पण किया

योगी ने कहा कि ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप कोरोना परीक्षण केन्द्र तक पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल है. इससे प्रदेश वासियों को कोविड-19 की जांच कराने में सुविधा होगी.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप का लोकार्पण किया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को ‘मेरा कोविड केन्द्र' मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया. इस ऐप के जरिये पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित निःशुल्क कोविड परीक्षण केंद्र का पता लगाया जा सकता है. शनिवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध निरंतर सतर्कता व सावधानी आवश्यक है.

योगी ने कहा कि ‘मेरा कोविड केन्द्र' ऐप कोरोना परीक्षण केन्द्र तक पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल है. इससे प्रदेश वासियों को कोविड-19 की जांच कराने में सुविधा होगी.

उन्‍होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में निशुल्क परीक्षण की सुविधा है और इसके अलावा सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा किए जाने वाले परीक्षणों के लिए भी दर निर्धारित की है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश ने देश व दुनिया में कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष में विशिष्ट पहचान बनायी है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, Mera Covid Kendra App, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com