उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी के शक में फैली हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है. बुलंदशहर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शिखर अग्रवाल बीजेपी यूथ विंग से जुड़ा है और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. बुलंदशहर मामले में शिखर की गिरफ्तारी यूपी के हापुड़ से हुई है. शिखर के ऊपर हिंसा को भड़काने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि शिखर अग्रवाल बीजेपी युवा मोर्चा का स्याना नगर अध्यक्ष है. इतना ही नहीं, स्याना- चिंगरावठी बवाल में वह पहले नामजद आरोपी है. शिखर को पुलिस ने देर रात हापुड़ से किया गिरफ्तार और अभी एसआईटी शिखर से पूछताछ कर रही है. शिखर को आज आज कोर्ट में किया जाना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले उत्तर प्रदेश (UP)के बुलंदशहर में पिछले महीने हुई हिंसा (Bulandshahr Mob Violence) के मामले पुलिस (UP Police)ने बताया कि हिंसा के मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें, एक गांव में गोवंश के अवेशष मिलने के बाद फैली गौकशी की अफवाह के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी. हिंसा में भीड़ ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा सुमित नाम के युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी. गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के शुरूआत में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार और सुमित कुमार नाम के एक युवक की भीड़ द्वारा की गई हिंसा में मौत हो गई थी. गांव के बाहर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जिले के सियाना तहसील में हिंसा भड़की थी.
बुलंदशहर हिंसा: योगेश राज के बचाव में उतरा बजरंग दल, कहा- वह बेगुनाह है, हम उसकी कानूनी मदद करेंगे
वहीं, पुलिस ने बीते दिनों हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज (Yogesh Raj) को गिरफ्तार किया था. योगेश राज को स्याना हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया था. वह बजरंग दल का जिला संयोजक है और हिंसा के बाद से फरार था. बताया जा रहा है कि योगेश राज की गिरफ्तारी नेताओं की सहयोग के बाद हुई थी.फरार चल रहे योगेश राज की गिरफ्तारी बुलंदशहर के खुर्जा से हुई थी. उस पर हिंसा भड़काने का आरोप है और पुलिस ने उसे ही मुख्य आरोपी बनाया है. योगेश राज ने ही गो हत्या मामले में झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी.
VIDEO- बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं