विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2018

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस में भर्ती के वास्ते दिन-रात कर रहा था मेहनत, हैवान भीड़ ने सुमित की ले ली जान

बुलंदशहर भीड़ हिंसा में पुलिसकर्मी सुबोध सिंह की हत्या के साथ सुमित की भी मौत हुई है.

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस में भर्ती के वास्ते दिन-रात कर रहा था मेहनत, हैवान भीड़ ने सुमित की ले ली जान
बुलंदशहर हिंसा की तस्वीर
बुलंदशहर: भविष्य में पुलिसकर्मी बनने का सपना देख रहा सुमित 20 दिन पहले ही खेतीबाड़ी में अपने पिता की मदद करने के लिए यहां आया था लेकिन बुलंदशहर में भीड़  (bulandshahr Mob Violence) द्वारा की गई हिंसा में वह फंस गया और उसकी जान चली गई. सुमित के रिश्ते के एक भाई ने यह बात कही. 20 वर्षीय सुमित पुलिस बनने की राह पर अग्रसर था और वह इसके लिए घर से दूर एक कोचिंग क्लास भी करता था और प्रशिक्षण भी ले रहा था.

बुलंदशहर हिंसा: समीक्षा बैठक में CM योगी का केवल गोकशी पर फोकस, इंस्पेक्टर की मौत पर एक शब्द भी नहीं

गौरतलब है कि सोमवार को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा के दौरान गोली लगने से सुमित की मौत हो गई थी. इसके अलावा एक पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार की भी मौत हो गई थी. मंगलवार को दोपहर में सुमित के अंतिम संस्कार से पहले उसके शव को पकड़कर रोती उसकी मां कह रही थी, ‘वह पुलिस अधिकारी बनता.''' 

बुलंदशहर हिंसा: CM योगी को बड़ी साजिश का शक, गोकशी में शामिल सभी लोगों को अरेस्ट करने के दिए निर्देश

सुमित के 23 वर्षीय भाई अनुज कुमार ने बताया कि 12वीं के बाद उसने बीकॉम की पढ़ाई शुरू की थी लेकिन एक साल बाद उसने इसे छोड़ दिया. इसके बाद वह बीए (प्राइवेट) करने लगा और बुलंदशहर में लाखोटी के एक कॉलेज से दो साल की पढ़ाई भी पूरी कर ली थी.

बुलंदशहर में जब इंस्पेक्टर की हत्या के बाद थी अराजक स्थिति, CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ले रहे थे लाइट एंड साउंड शो का आनंद
  
कुमार ने कहा, ‘वह दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस में आवेदन करता था. वह पुलिस विभाग में भर्ती होने को लेकर आश्वस्त था और हर सुबह दौड़ने के लिए जाता था. उसने कुछ समय के लिए जिम भी जॉइन किया था.''''  सोमवार को हिंसा के दिन सुमित का एक दोस्त निकट के गांव बरौली से अपनी शादी का कार्ड देने आया था और जाते हुए उसने सुमित को बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए कहा. यह बस स्टैंड चिंगरावती गांव के निकट मुख्य सड़क पर है. 

बुलंदशहर हिंसा : गोकशी को लेकर दर्ज एफआईआर में दो नाबालिगों के नाम

वह लोग जब चिंगरावती पुलिस चौकी के निकट थे तो वहां हिंसा भड़क उठी, यह स्थान पुलिस थाने के पास है लेकिन सुमित को इस हिंसा की भयावहता के बारे में पता नहीं था.  अनुज ने कहा, ‘यह दो घंटे तक चलता रहा और उसने सोचा कि यह खत्म हो जाएगा. छोटी लड़ाइयां प्राय: होती रहती है और लोग पुलिस चौकी के बाहर जुटते हैं लेकिन कुछ ऐसा हो जाएगा, इसकी कल्पना भी नहीं थी.'''' 

VIDEO: सीएम को हिंसा और हत्या नहीं, गोकशी की है चिंता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr Mob Violence, Sumit Died In Mob Violence, Bulandshahr Cow Slaughter Mob Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com