समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ:
अखिलेश यादव ने बुधवार को इस बात का इशारा किया कि 2019 में भी वो बसपा का साथ चाहते हैं. उपचुनाव में प्रचार के लिए गोरखपुर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि इन चुनावों में हुआ समझौता भविष्य की राजनीति का रास्ता दिखाता है. उन्होंने साथ देने लिए मंच से बसपा का शुक्रिया अदा किया.
अखिलेश यादव के गोरखपुर में चुनाव प्रचार के बाद NDTV ने एक मुलाकात में उनसे पूछा कि 'क्या आप कोशिश करेंगे 'बुआ-भतीजे' की जोड़ी 2019 में भी बनी रहे?'' अखिलेश ने तपाक से कहा कहा कि ''मैं तो चाहूंगा कि जितने लोग जुड़ जाएं उतना अच्छा है. आप लोग भी हमारा सहयोग करने लगो तो हम आपको भी जोड़ना चाहेंगे.
इस चुनाव में कांग्रेस के अलावा सारे दल समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं. अखिलेश इसे भविष्य की राजनीति का रास्ता कहते हैं. उन्होंने आज जनसभा के मंच से भी बसपा समेत बाकी दलों को भी साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ''शायद ये ताकत जो एक साथ जुट रही है, भविष्य में रास्ता दिखा रही है कि देश का रास्ता कैसे निकलेगा.''
सीएम योगी आदित्यनाथ के सपा-बसपा गठजोड़ को सांप-छुछुंदर के साथ जैसा कहने पर अखिलेश ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ''पता नहीं क्या बात थी कि हम और आप सांप और छुछुंदर बन गए. क्या वजह है मैं नहीं समझता. मैं राजनीति 99 से कर रहा हूं और जो लोग सांप और छुछुंदर की बात कर रहे हैं उनको मैंने सदन में गूंगा बैठा हुआ देखा है.''
VIDEO: 2019 के लिए अखिलेश यादव का इशारा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं