विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2019

PM मोदी के आगरा दौरे पर अखिलेश का तंज: उम्मीद है ताजमहल से मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे प्रधानसेवक

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगरा दौरे पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के प्रधान सेवक ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे.

PM मोदी के आगरा दौरे पर अखिलेश का तंज: उम्मीद है ताजमहल से मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे प्रधानसेवक
पीएम मोदी के आगरा दौरे पर अखिलेश का तंज
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगरा दौरे पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के प्रधान सेवक ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ सीखकर जाएंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में मेगा रैली के लिए पहुंच रहे हैं.  उनके यहां पहुंचने से कुछ घंटों पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है.

CBI जांच की रिपोर्ट्स पर अखिलेश यादव का शायराना तंज: बदनीयत है जिसकी बुनियाद उस खबर से फिक्र क्यों

अखिलेश ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'उम्मीद है देश के प्रधान ताजमहल से प्रेम-मोहब्बत का पाठ पढ़कर जाएंगे और अपने आनंद-विहार के बाद यहां के आसपास के आलू, गन्ने और धान के किसानों के दुख-दर्द भी उनको याद आएंगे. दिल्ली से यूपी इतना दूर पहले कभी न था कि उसके बदहाल किसानों और व्यापारियों की देश के सिरमौर को खबर न हो.' 

CBI का दावा, मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने दे दी थी एक दिन में 13 खनन पट्टों को मंजूरी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज ताज नगरी आगरा में 2980 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे. 

VIDEO- सीबीआई की कार्रवाई पर संसद में हंगामा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com