प्रतीकात्मक फोटो
- उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान से 26 की मौत
- 11 प्रभावित जिलों में 26 लोगों तथा चार पशुओं की मौत हुई है
- सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कल आये आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सरकारी प्रवक्ता ने आज शाम बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के 11 प्रभावित जिलों में 26 लोगों तथा चार पशुओं की मौत हुई है. इनमें जौनपुर तथा सुल्तानपुर में पांच-पांच, चन्दौली एवं बहराइच में तीन-तीन, मिर्जापुर, सीतापुर, अमेठी तथा प्रतापगढ़ में एक-एक, उन्नाव में चार तथा रायबरेली में दो लोगों की मौत हुई हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तर-प्रदेश में आंधी-तूफान ने फिर मचाई तबाही, 15 की मौत
इसी प्रकार कन्नौज में तीन तथा चन्दौली में एक पशु की भी मौत हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से कुछ जिलों में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को आज ही राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
VIDEO: दिल्ली-NCR में जबरदस्त आंधी और बारिश
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों एवं अन्य प्रभावित लोगों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी. राहत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
26 People Died, Uttar Pradesh