Badrinath Dham Puja Online Booking: चार धाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) की शुरुआत हो चुकी है. 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम और बीते कल यानी 22 अप्रैल को पवित्र धाम केदारनाथ के बाद आज 23 अप्रैल, गुरुवार के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. सुबह करीब 6:15 बजे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुलते ही पूरा माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया. मंदिर परिसर 'जय बद्री विशाल' के जयकारों से गूंज उठा. मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिसने इस पवित्र पल को और भी खास बना दिया.
बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
अब, अगर आप भी इस साल बद्रीनाथ धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो बता दें कि बद्रीनाथ धाम में सामान्य दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. यानी कोई भी श्रद्धालु बिना पैसे दिए भगवान के दर्शन कर सकता है. हालांकि, अगर आप विशेष पूजा, आरती या पाठ में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से बुकिंग करनी होती है और तय शुल्क देना पड़ता है. आइए जानते हैं विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें और इसके लिए कितने शुल्क का भुगतान करना होगा.
सुबह की पूजा| पूजा | समय | व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
| महाभिषेक पूजा | 4:30 AM – 6:30 AM | 1 | 5,500 रुपये |
| अभिषेक पूजा | 4:30 AM – 6:30 AM | 1 | 5,300 रुपये |
स्पेशल पूजा
| पूजा | समय | व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
| पूरे दिन की पूजा | 4:00 AM – 8:00 PM | 1 | 15,000 रुपये |
| श्रीमद्भागवत सप्तपाठ | 4:00 AM – 8:00 PM | 1 | 1,00,000 रुपये |
पूरे दिन की पूजा
| पूजा | समय | व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
| वेद पाठ | 7:30 AM – 12:00 PM & 3:00 PM – 6:00 PM | 1 | 3,100 रुपये |
| गीता पाठ | 7:30 AM – 12:00 PM & 3:00 PM – 6:00 PM | 1 | 3,100 रुपये |
शाम की आरती / पूजा
| पूजा | समय | व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
| कपूर आरती | 6:00 PM – 6:10 PM | 1 | 501 रुपये |
| चंडी आरती | 6:15 PM – 6:30 PM | 1 | 701 रुपये |
| स्वर्ण आरती | 6:30 PM – 6:45 PM | 1 | 901 रुपये |
| अस्तोटरी पूजा | 6:45 PM – 7:00 PM | 1 | 701 रुपये |
| विष्णु सहस्रनाम पाठ | 7:00 PM – 7:20 PM | 1 | 1001 रुपये |
| विष्णु सहस्रनामावली | 7:20 PM – 7:45 PM | 1 | 1001 रुपये |
मंदिर बंद होने की पूजा
| पूजा | समय | व्यक्ति की संख्या | शुल्क |
| शयन आरती (गीत गोविंद पाठ सहित) | समय निश्चित नहीं | 1 | 5001 |
ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
विशेष पूजा की बुकिंग का प्रोसेस काफी आसान है. इसके लिए-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://badrinath-kedarnath.gov.in/)(https://badrinath-kedarnath.gov.in/) पर रजिस्ट्रेशन करें.
- अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
- मनचाही पूजा या पाठ का चयन करें.
- श्रद्धालुओं की संख्या और जानकारी भरें.
- ऑनलाइन भुगतान कर बुकिंग कन्फर्म करें.
- सुबह की पूजा के लिए जल्दी पहुंचना जरूरी है.
- भीड़ के समय स्लॉट जल्दी भर जाते हैं, ऐसे में समय रहते पहले ही बुकिंग कर लें.
- इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्र साथ रखें.
यह भी पढ़ें- Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं