Indian Railway New Rule: अगर आप ट्रेन का सफर करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों (Tatkal booking Rule change) में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हो जाएंगे. अब Tatkal टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी होगा. इसके बिना टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी.
रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि फर्जी बुकिंग और एजेंट्स की धांधली पर लगाम लगाई जा सके और आम लोगों को इसका फायदा मिल सके. यानी अब केवल वे ही लोग Tatkal टिकट बुक कर पाएंगे, जिन्होंने IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक कर रखा हो और उसका वेरिफिकेशन पूरा हो.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1 जुलाई से आधार लिंक जरूरी, 15 जुलाई से OTP भी अनिवार्य
रेल मंत्रालय के नए सर्कुलर के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से केवल वही यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा होगा. इसके अलावा, 15 जुलाई से बुकिंग के समय OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा, जो आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा. बिना OTP के टिकट बुकिंग पूरी नहीं हो सकेगी.
एजेंट्स पर भी सख्ती, पहले आधे घंटे तक बुकिंग पर रोक
रेलवे ने इस नियम के साथ एक और सख्त कदम उठाया है. अब रेल टिकट एजेंट Tatkal बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे.
बता दें कि तत्काल बुकिंग का समय (Tatkal Ticket Booking Time) AC कोच के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे से शुरू होता है. यानी एजेंट अब AC के लिए 10:30 बजे और Sleeper के लिए 11:30 बजे के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे.यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि आम यात्री को पहले मौका मिले और एजेंट सिस्टम को हाईजैक न कर सकें.
कैसे करें IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक?
अगर आपका अकाउंट अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो इसे तुरंत करें. इसके लिए हम आपक आसान स्टेप्स बता दे रहे हैं...
- IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगइन करें.
- ‘My Account' सेक्शन में जाकर ‘Link Your Aadhaar' ऑप्शन चुनें.
- अपना आधार नंबर और नाम भरें, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें.
- बस, आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा.
नए नियम के लागू होन से आम लोगों को फायदा
रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का मकसद रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना और आम लोगों को फायदा देना है. अबतक एजेंट्स या गलत तरीकों से टिकट बुक करने वालों को प्रायोरिटी मिलती थी, लेकिन नए नियम में आम यूजर को पहले मौका मिलेगा.
अगर आप भी ट्रेनों में Tatkal टिकट बुक करते हैं, तो तुरंत अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करें और OTP वेरिफिकेशन प्रोसेस भी पूरी कर लें. क्योंकि 1 जुलाई के बाद बिना आधार लिंकिंग और 15 जुलाई के बाद OTP वेरिफिकेशन के बिना टिकट बुकिंग मुमकिन नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं